Comments

6/recent/ticker-posts

How to keep your body cool and comfortable in summers गर्मी के मौसम में अपने शरीर को ठंडा और कूल कैसे रखें?

 

गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा प्यास बढ़ती है। जब प्यास बढ़ती है तो हम पानी पीने जाते हैं। लेकिन हम फ्रिज या आर ओ , फ़िल्टर का पानी पीते है। तो उस पानी से हमारे शरीर का उतना हाइड्रेशन होता नहीं है। क्योंकि जो आर ओ वाला मैकेनिज्म है। जो जरूरी भी है। क्योंकि हमारे ग्राउंड वॉटर में इतना कॉन्टमिनेशन है लेकिन उस पानी का नतीजा है कि उस में कोई भी मिनरल्स बचते नहीं है। हमें क्या करना चाहिए। पानी पीने से पहले उसमें इलेक्ट्रोलाइट्स एड करने हैं।या फिर मिनरल्स एड करना है। आप एक पिंच नमक एड कर सकते हैं। उसमें मैग्नीशियम एड कर सकते हैं। और उसके अलावा आप अगर पानी को थोड़ा धूप को expose करेंगे। तो आपका पानी और स्ट्रक्चर्ड भी हो जाएगा। आपके शरीर को और फायदा मिलेगा। तो सिर्फ फ़िल्टर वॉटर पीने के बजाएं। आप स्ट्रक्चर वॉटर या फिर रिन वॉटर पीजिए। ज्यादा बेनिफिट मिलेगा।

कई बार लोग गर्मी में स्विमिंग के लिए चले जाते है। क्योंकि उसमें पानी अच्छा रहता हैं। स्विमिंग सीखने में मजा भी आता है। और कूलिंग भी रहता हैं। जिसमें सिर्फ एक दिक्कत है। हमारे पुल में ज्यादा तर क्लोरीन इस्तेमाल किया जाता हैं। और क्लोरीन जो केमिकल्स हैं। उसकी वजह से हमारी थायराइड हेल्थ खराब होती हैं। अगर आप क्लोरीन रेटेड पुल में जा रहे हों तो स्विमिंग खत्म करते ही तुरंत आप को ठंडा पानी से नहाना चाहिए। घर वाला पानी से क्लोरीन हटाना बहुत ही जरूरी है। ऐसे तो बहुत सारे टेक्नीक है। क्लोरीन को हटाने के। 

कई बार गर्मी में हमें इन्फेक्शन हो जाते है। कई बार वायरल हो जाते हैं। सर्दी खासी क्योंकि आप ठंडा पानी पी रहे हो l Ac में बैठे हुए हो। और अचानक गर्मी में बाहर जा रहे हों। टेंपरेचर चेंज होने से शरीर खराब हो जाता है। कई बार कोई वायरल आ ही जाती हैं। तो फैलने लगता हैं। 

खुद कि स्ट्रेंथ को कैसे बढ़ाए:- 

इसको बढ़ाने के लिए बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स है। जैसे B Complex, zinc , magnisium, और vitamin C , vitamin A सब न्यूट्रिएंट्स है। दूसरी बात चालों वायरल फैल रहा है। तो खुद से कहना है कि मै नहीं बीमार होऊंगा। दूसरा कोई बीमार हो रहा है तो उसे होने दो । अपने दिमाग को मजबूत करना है । इससे उस बीमारी को बाईपास कर सकते है। वो बिल्ड होने में अभी समय लगेगा। तब तक जिंक ले लीजिए। और उसके अलावा लोग स्कीन को कालेपन से डरते है। कि स्कीन काली पड़ जाएगी।

गर्मी में हैवी फूड खाने का मन नहीं करता हैं। हल्का खाना खाने का मन करता हैं। और हम सोचते है लाइट फूड चाट या ढोकला हो जाए या पानी पूरी से खाना हो जाएगा। लेकिन जब हम ऐसे करते है तो हम प्रोटीन या जो जरूरी न्यूक्लियर्स होते हैं। उसे मिस आउट कर देते हैं। इसलिए आप गर्मी में भी प्रोटीन पे आपका फोकस होना चाहिए। अंडे ,रेड मीट ,चिकन , सियोफूड जरूर खाइए। गर्मी में हमारे देश भारत के अंदर अलग अलग प्रकार के फल मिलते है। तो समर फ्रूट जो है। न वो काफी हाइड्रेटेड होते है। हमारे शरीर के लिए बहुत सारे विटामिन्स एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं। तो अगर आपको type- 1 या type -2 डायबिटीज न हो तो ये फ्रूट भी एंजॉय कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में क्या खाना चाहिए

1.खीरा :- 

खीरा में बहुत सारे फाइबर होते हैं। गर्मियों में खीरा खाने से कब्ज दूर रखने में मदद मिलती है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती हैं। जो डीहाइड्रेशन से आपको दूर करता हैं। इसलिए इस मौसम में जितना हों सके उतना खीरा खाए।

2. दही:- 

दही खाने से स्वादिष्ट तो लगता ही है। और आपके शरीर को ठंडक भी पहुंचाता हैं। दही को आप अलग अलग तरीके से ले सकते हैं। इसकी छांछ, मीठी लस्सी भी बनाके पी सकते है। आप इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं। दही मौसमी फल में मिलाकर भी खा सकते हैं।

3. नारियल पानी:-

शरीर को गर्मियों के लिए तैयार करने में नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन हैं। सभी जरूरी विटामिन्स , मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पेट में ठंडक पहुंचता हैं। और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों गर्म मौसम से लड़ने में मदद करते है। स्टडी के अनुसार नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कैंसर से भी बचाव होता है।

4. पुदीना:- 

पुदीना बड़ी आसानी से कही भीं मिल जाता हैं। इसे आप दही छाछ या रायता में मिला कर खा सकते हैं।आप पुदीना के चटनी बना कर अपने डाइट में ले सकते हैं। ये शरीर के तापमान को ठंडा रखता हैं। और शरीर को ताजगी प्रदान करता है 

5.नींबू पानी:-

दिन कि शुरुआत नींबू पानी से करे। ये गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक होता हैं। एक ग्लास नींबू पानी शरीर के कई तरह से फायदा पहुंचाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए एक चम्मच नमक,एक चुटकी जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। नींबू पानी आपको दिन भर ठंडक और तरोताजा रखता हैं।

6.प्याज :- 

प्याज में भी ठड़क देने का गुण होता है। आप प्याज खा सकते हैं। प्याज खाने का दूसरा तरीका है कि इसे अपने सब्जियों कड़ी और रायता में शामिल करे। लाल प्याज में क्लोजेटन पाया जाता है। हर दिन प्याज खाने से सनस्ट्रोक से बचने में मदद मिलती हैं।

7. तरबूज:-

तरबूज में 91.45 फीसदी पानी होता हैं। हमारे शरीर के जरूरतों को पूरा करता हैं। इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती हैं। तरबूज vitamins -A का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। जो आपके आंखों और दिल के लिए अच्छा है। यह शरीर के लिए खून के कमी को दूर करता हैं ।

8. लौकी:-

लौकी में कई तरह के प्रोटीन,विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसमें vitamin A , vitamin C , कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, ज़िंक पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर के कई बीमारियों से बचाता है। हर दिन सुबह उठ कर खाली पेट लौकी का जूस पीना डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।

9. सौंप और मिस्री:-

सौंप और मिस्री को गाय के दूध में मिला कर रात में पी कर सो जाना है। जिससे आपके शरीर में जलन नहीं होती हैं। हम सभी जानते है कि सौंप के अनगिनत फायदे हैं। पेट की समस्या में यह रामबाण है।सॉफ्ट कब्ज और पेट के सूजन को ठीक करने के लिए वर्षो से उपयोग में लाया जाता है। सौंप त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। और शरीर के गर्मी को शांत करने के लिए वर्षो से हमारे आयुर्वेद में किया जा रहा है। 

गर्मियों के मौसम में लू लगने से कैसे बचे:- 

लू किसे कहा जाता है। लू यानी कि हिट वेब यह तब लगती हैं। जब हवा में इतनी गर्मी आ जाती है। कि व्यक्ति बॉर्न टेंपरेचर बढ़ जाती हैं। सूक्ष्म और बेहद गर्म हवा चलने को लू कहा जाता है। इसमें शरीर के तापमान से 1 या 2 डिग्री अधिक हो जाता है। इसमें लोग बेहोश नहीं होता हैं। जब कोई व्यक्ति गर्म हवा और धुप में देर तक रहता है तो उसका चेहरा और सिर देर तक धुप और गर्म हवा के संपर्क में आ जाता हैं। जिससे लू लग जाती है।

लक्षण:-   लू लगने का लक्षण जैसे बुखार, त्वचा में लाल पड़ना, रुखा होना ,गर्म होना , नाडी का तेज चलना, चक्कर आना ,सिर दर्द होना, जी मचलना , घबराहट होना, अधिक पसीना आना इत्यादि। व्यक्ति डीहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। उल्टी भी हो सकती है,दिल की धड़कन बढ़ जाती हैं।

बचाव:- 

फल का जूस, दही , मट्ठा,जीरा चाट, ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, जलजीरा,लस्सी ,आम का पन्ना, और आम की चटनी खाएं,घर से बाहर जाएं तो अपने साथ पानी के बॉटल और छाता जरूर लेकर चले । थोड़ा भिगोया सूती कपड़ा सिर पर ओढ सकते है। बहुत तेज धूप और गर्म हवा में ना रहे। जब आप घर से बाहर जाएं तो खुद को हाइड्रेट रखे। गर्मी में बाहर से आकर अचानक एयर कंडीशनर (AC) में ना रहे। और ना ही अचानक ठंडे पानी से नहाए। और खाली पेट बाहर ना जाए । अगर आप बाहर हैं और आपको लू लग गया तो कही ठंडी जगह देख कर वहां लेट जाए और ORS लेते रहे।


पोस्ट पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद अगर आपको हमारे पोस्ट से कुछ सीखने को मिला होगा तो इसे शेयर जरूर करें 🙏 🥰 Author: Saroj Kumar


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ